फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी 19 अक्तूबर से ऑनलाइन कार्य बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जैन धर्मशाला में शुक्रवार को आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। इसमें प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों के लिए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने 19 अक्तूबर से सभी ऑनलाइन कार्य बंद करने का एलान किया है।
विज्ञापन

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं की अपनी लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की। 30 सितंबर को पूरे प्रदेश में जिला स्तर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में 15 दिन का समय दिया गया था। उसके बावजूद अब तक मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार की ओर से मांगों की अनदेखी से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। रेखा नेगी और सुशीला खत्री के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने एलान किया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती तब तक कोई भी ऑनलाइन कार्य नहीं किया जाएगा। इसमें पोषण ट्रैकर और बीएलओ से संबंधित कार्य शामिल हैं। रेखा नेगी ने कहा कि अगर सरकार ने 10 दिन के अंदर उनका मानदेय नहीं बढ़ाया तो उन्हें मजबूर होकर दो नवंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना पड़ेगा। बैठक में सुशीला खत्री, गीता चौहान, मधु पुंडीर, तनु लंबा और रीना देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें