फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली आज

विज्ञापन
विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 18 हजार रुपये मानदेय देने समेत विभिन्न सूत्री मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। सभावाला, हरबर्टपुर, ढकरानी, रुद्रपुर, बरोटीवाला, बाड़वाला समेत कई इलाकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार पर रहीं।
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका/मिनी कर्मचरी संगठन के बैनर तले विकासनगर बाजार में रैली निकालने का निर्णय लिया है। खंड विकास कार्यालय से शुरू होने वाली यह रैली डाकपत्थर चौक तक निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष पिंकी सिंह ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग को अनसुना कर रही है। लंबे समय से कार्यकर्ता राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत 18 हजार रुपये मानदेय करने की मांग कर रही हैं, लेकिन उन्हें हर बार झूठे दिलासे दिए जा रहे हैं, जिसके चलते अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। मांग पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। वहीं, सहसपुर प्रखंड में भी मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर रहीं।
धरना प्रदर्शन करने वालों में ऊषा शाह, रुचि डोगरा, अंजना धीमान, सुषमा साहू, गुलनाज, संयोगिता, शकुंतला, रचना, सुमति, बिंद्रा, रमा, समसीदा, फरीदा, रक्षा, जयमाला, सुनीता, नंदनी शर्मा, शीला चौहान, आशा शर्मा, प्रियंका, रीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें