फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लंबित मांगों के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने तैयार की आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
- अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों पर अमल न होने से नाराज अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की नई दिल्ली में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की कई योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करते हैं, इसके बावजूद उन्हें वेतन के नाम पर अल्प मानदेय दिया जा रहा है, वह भी समय पर नहीं मिलता। उन्होंने गुजरात हाईकोर्ट के उस निर्णय का उल्लेख किया, जिसमें कार्य के अनुरूप आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 24,800 रुपये एवं सहायिकाओं को 20,000 रुपये मानदेय दिए जाने को न्यायोचित ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि जल्द मांगों पर अमल न हुआ तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। पहले चरण में 12 जनवरी 2026 को देश के सभी जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद 17 फरवरी 2026 को रामलीला मैदान, दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का विशाल धरना एवं जनसभा आयोजित की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता आसमीन खातून, मुख्य राष्ट्रीय संयोजक मो. यामीन अंसारी, राष्ट्रीय संयोजक बालमुकुंद सिंहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रंजना राणा, राष्ट्रीय सचिव प्रभावती सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें