फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां 16 को भरेंगी हुंकार

Sun, 01 Feb 2015 09:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 16 फरवरी को प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। कार्यकत्रियों ने कहा कि आश्वासन के बावजूद उनके हितों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


जैन धर्मशाला में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि वह बाल विकास परियोजना कार्यालय में फरवरी महीने की प्रगति रिपोर्ट नहीं सौंपेंगी। अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि टेक होम राशन योजना से स्वयंसेवियों को हटाकर इसे कार्यकत्रियों को सौंपा जाए।

कहा कि कई केंद्रों को एक साल बाद भी भवनों का किराया नहीं मिल पाया है। उनके बोनस का मामला भी लटका है। प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री ने कहा कि मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया जाए।
विज्ञापन


बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि संगठन की ओर से शीतकालीन अवकाश की मांग के बावजूद विभाग की ओर से केंद्रों के बच्चों का अवकाश घोषित नहीं किया गया।

बैठक में देहरादून की जिलाध्यक्ष ज्योति पांडे, रुद्रप्रयाग की जिलाध्यक्ष सुमति थपलियाल, टिहरी से मीना, उत्तरकाशी से अबला चौहान, राजश्री रतूड़ी, भूमा जोशी, मधु, मंजू देवी, प्रतिभा शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें