एसजीआरआर नर्सिग कॉलेज में आयोजित क्लचर फेस्ट में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं ।
श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फेस्ट-2019 का आयोजन हुआ, जिसमें सांस्कृतिक रंगों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में रोमांच भी देखने को मिला। एंड्रयू, शांतनु व कविता ने ओवरऑल चैंपियन बने। वहीं, गगनदीप सिंह को मिस्टर कॉलेज व आइरिश को मिस कॉलेज के खिताब से नवाजा।
कॉलेज में आयोजित कल्चरल फेस्ट का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद काजल एंड ग्रुप ने ‘प्वां भागा रे...’ गीत की प्रस्तुति दी। अनामिका एंड ग्रुप ने ‘सीटी बजाए...’, मिनी खम्पा ने ‘जो भेजी थी दुआ...’ गीत की प्रस्तुति पर तालियां बटोरी। इसके बाद हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में कांटे की टक्कर देखने को मिली। कैरम बालिका सिंगल वर्ग में गीतांजलि, डबल्स वर्ग में रोशनी व ज्योति ने ट्रॉफी जीती। बालक सिंगल वर्ग में प्रदीप व डबल्स वर्ग में शांतनु-अमन की जोड़ी विजेता रहे। शतरंज में राहुल, सलाद प्रतियोगिता में रेखा, ज्योति व नगसाल की टीम, फेस पेंटिंग में अनीजा बर्मन, मेहंदी प्रतियोगिता में मिनी, नेल आर्ट में पायल, हेयर स्टाइल में रिया, रंगोली में प्रियंका, विशाखा व अमरप्रीत विजेता रहे। सोलो डांस में वैष्णवी, सोलो सांग में मिनी खम्पा, ग्रुप डांस में काजल ग्रुप, ग्रुप सांग में अन्ना ग्रुप, मूक अभिनय में डायमंड हाउस विजेता चुने गए। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रामालक्ष्मी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के एचआर विभाग प्रमुख आशीष गौड़, नर्सिंग अधीक्षिका डॉ. बिंसी रावत, कार्यक्रम समन्वयक प्रवीन शर्मा, जैन साहू, रनजीत, शीबा उपस्थित रहे।