दून की शिप्रा शाही भारतीय वायुसेना में बनी तकनीकी ऑफिसर ।
दून की शिप्रा शाही ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। कड़ा प्रशिक्षण पास करने के बाद शिप्रा ने अपनी काबिलियत से सबको प्रभावित किया और बेस्ट एथलीट वूमेन का अवॉर्ड भी जीता।
शिप्रा के पिता कृष्णकांत शाही व दादा संसार सिंह शाही ने बताया कि शिप्रा का बचपन से ही देश सेवा का सपना रहा है। उन्होंने भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत की। शिप्रा ने दून इंटरनेशनल स्कूल से दसवीं में 95 व बारहवीं में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा ली। इसके बाद उनका चयन एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) के लिए हुआ, जिसके बाद उन्होंने हैदराबाद में ट्रेनिंग शुरू की।
30 नवंबर को उन्होंने एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज बंगलूरू से एयरोनोटिक्स इंजीनियरिंग मैकेनिकल कोर्स पूरा किया, जिसके बाद वह फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त हुई। शिप्रा ने कोर्स के दौरान एथलीट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। जिस पर उन्हें बेस्ट एथलीट वूमेन का अवॉर्ड भी मिला।
दून की शिप्रा शाही भारतीय वायुसेना में बनी तकनीकी ऑफिसर अपने परिजनों के साथ ।