उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
आंध्र प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिव प्रसाद राव ने सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधायी कार्यों समेत विधानसभा की कार्यप्रणाली और संचालन नियमावली पर भी चर्चा की।
सोमवार को विधानसभा पहुंचने पर प्रेम चंद अग्रवाल ने अपने समकक्ष कोडेला शिव प्रसाद राव का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने बदरीनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। राव एक निजी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए देहरादून पहुंचे हैं।
मुलाकात के दौरान दोनों अध्यक्षों ने अपनी-अपनी विधानसभा में विधायी कार्यों पर बातचीत की। आंध्र प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति एवं धार्मिक स्थलों के बारे में भी जानकारी हासिल की और विधानसभा सदन का मुआयना किया। इस दौरान अग्रवाल ने सदन में सदस्यों के बैठने संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर विधानसभा सचिव जगदीश चंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।