फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: पुरानी धर्मशाला में रखी प्राचीन धार्मिक मूर्तियां तोड़ने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sat, 12 Jan 2019 06:53 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
गुस्साई भीड़ को शांत करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रुड़की के पनियाला गांव में वर्षों पुरानी धर्मशाला में रखी प्राचीन धार्मिक मूर्तियां तोड़ने और निर्माण कार्य करवाने से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और और धर्मशाला में रह रहे दो सगे भाइयों पर मूर्तियां तोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस दोनों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Ruckus
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पनियाला गांव में वर्षों पुरानी एक धर्मशाला है। धर्मशाला के अंदर ही मंदिर बना हुआ है। शनिवार सुबह ग्रामीण धर्मशाला के अंदर बने मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने मूर्तियां टूटी देखीं। साथ ही वहां निर्माण कार्य भी हो रहा था। इस पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मूर्तियां तोड़े जाने और धर्मशाला परिसर में निर्माण कार्य से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा होने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
Ruckus
सूचना मिलते ही आननफानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कई वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति गांव आया था और धर्मशाला में शरण मांगी थी। इस पर ग्रामीणों ने उसे धर्मशाला में शरण दे दी थी। तभी से उसका परिवार धर्मशाला में रहता था। कुछ वर्ष पहले व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी और दो बेटे धर्मशाला में रह रहे थे।
 

4 of 5
Ruckus
आरोप है कि दोनों भाई धर्मशाला पर कब्जा निर्माण कार्य करवाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने मंदिर में लगी प्राचीन मूर्तियां तोड़ दीं। परिवार को धर्मशाला से निकालने की मांग पर अड़े ग्रामीण हंगामा करते रहे। इस पर पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और महिला समेत दोनों भाइयों के धर्मशाला से बाहर निकालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ruckus
मौके पर जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सुखमिंद्र वाल्मीकि, वीर सिंह, रजनीश अग्रवाल, गाजन, बिट्टू भट्ट, रणवीर सिंह, सुरेश कश्यप, अशोक राणा, मोहित राणा, चंद्रप्रकाश बाटा, प्रवीन, सुभाष कश्यप, सोनू आदि ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीणों की ओर से तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें