फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: शाह के दौरे से पहले परेड ग्राउंड में ट्रायल लैंडिंग के लिए आए एमआई-17 में आई तकनीकी खराबी, यहीं रोका

Wed, 04 Nov 2026 11:12 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिहाज से ट्रायल लैंडिंग कराई जा रही है। इसी दौरान पहुंचे एमआई-17 हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। 
विज्ञापन
परेड मैदान में एमआई-17 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह के छह नवंबर को प्रस्तावित दौरे से पहले बुधवार को परेड ग्राउंड में ट्रायल लैंडिंग के लिए पहुंचे एमआई-17 हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण हेलीकॉप्टर को रातभर परेड ग्राउंड में ही रोका गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर ट्रायल लैंडिंग के लिए परेड ग्राउंड पहुंचा था। लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर को वापस टेकऑफ करना था, लेकिन इसी दौरान उसमें तकनीकी खामी सामने आ गई। इसके चलते उड़ान नहीं हो सकी और हेलीकॉप्टर को वहीं रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: छह नवंबर को परेड ग्राउंड में जनसभा और धनतेरस पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान, होंगे अलग-अलग रूट और पार्किंग

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया है। अब हेलीकॉप्टर के बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे परेड ग्राउंड से टेकऑफ करने की योजना है। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिहाज से ट्रायल लैंडिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें