राजपुर पुलिस ने आईटी पार्क क्षेत्र के पास से देवेंद्र सिंह निवासी बाकर नगर को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से स्मैक की लत का शिकार है। स्मैक पीते-पीते देवेंद्र इस धंधे में उतर आया। आरोपी लोकल में खरीद कर ड्रग्स की सप्लाई करता था। उधर, राजपुर पुलिस ने शाहनवाज निवासी अंबेडकर नगर कॉलोनी को देसी शराब के 55 पव्वों के साथ दबोचा है।
एक घंटे में बरामद की चोरी की स्कूटी
पुलिस और सीपीयू ने भागदौड़ कर एक घंटे में चुराई स्कूटी बरामद कर ली। बृहस्पतिवार रात रेलवे गेट से स्कूटी चोरी हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सीपीयू को सक्रिय कर दिया गया। एक घंटे बाद दो नाबालिगाें को पुलिस संरक्षण में लेकर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली है। नाबालिगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।