फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमृत’ से बुझेगी क्लेमेंटटाउन कैंट की ‘प्यास’ 

Thu, 07 Jul 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी - फोटो : file photo
विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन छावनी क्षेत्र के लोगों को अमृत योजना के जरिये पानी की समस्या की राहत मिल सकती है। यहां वर्षों से चली आ रही पानी की परेशानी के निस्तारण के लिए पेयजल निगम तैयारी में जुट गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अमृत योजना में छावनी परिषदों को भी शामिल किया जा सकता है। निगम की ओर से क्लेमेंटटाउन में पानी की समस्या दूर करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन छावनी में पानी की बेहद गंभीर समस्या है। करीब तीन साल पहले यहां पानी की सप्लाई के लिए पेयजल निगम की ओर से सर्वे भी किया गया था। इसके तहत करीब 13 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया गया था, जिससे एक ओवर हैड टैंक और दो नलकूप लगाए जाने थे। साथ ही 30 किमी वितरण लाइन भी बिछाई जानी थी।

निगम ने सर्वे कर स्टीमेट छावनी परिषद को सौंपा। परिषद की ओर से इसके लिए बजट की कोशिश की गई, लेकिन नहीं हो पाई। ऐसे में पेयजल निगम स्तर से ही अब अमृत योजना में प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


इनका है कहना
अब अमृत योजना में छावनी परिषद भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में परिषदों की पानी की समस्या को निपटाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। क्लेमेंटटाउन छावनी के लिए स्टीमेट बनाकर अमृत में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

-सुजीत कुमार विकास, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें