फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: लुधियाना में अमृतपाल के मददगार जोगा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस चौकस, जुटा रही जानकारी

Fri, 31 Mar 2023 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

पंजाब के फगवाड़ा में यूएस नगर नंबर की कार मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सकते में आ गईं थीं। जिसके बाद अब पीलीभीत से सटे सितारगंज क्षेत्र में भी जोगा के संपर्क में रहने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के भगोड़े अमृतपाल के मददगार पीलीभीत निवासी जोगा सिंह की लुधियाना में गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अधिक चौकस हो गई है। पुलिस पीलीभीत में उसके संपर्क में रहने वालों को चिह्नित कर रही है। पीलीभीत से सटे सितारगंज क्षेत्र में भी जोगा के संपर्क में रहने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


Amritpal Singh: उत्तराखंड में अमृतपाल की करीबी महिला को NIA ने हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद दिल्ली ले गई टीम

पंजाब के फगवाड़ा में यूएस नगर नंबर की कार मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सकते में आ गईं थीं। पुलिस की जांच में सामने आया था कि यह कार पीलीभीत के बड़ेपुरा के मोहन सिंह के नाम पर पंजीकृत थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही पंजाब पुलिस ने अमरिया पहुंचकर मामले में जानकारी जुटाई थी। 23 मार्च को कार लेकर जोगा पंजाब जाने के लिए निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अंदेशा था कि इस कार का इस्तेमाल अमृतपाल ने भागने के लिए किया गया था और यह अंदेशा जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद सही साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि जोगा सिंह अमृतपाल के साथ ही था और उसने अमृतपाल को भगाने में मदद की थी।

जोगा सिंह से अमृतपाल के यूपी में पनाह लेने को लेकर राज खुल सकते हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि अब यह पूरा मामला पंजाब और पीलीभीत के बीच का है लेकिन जिले में पुलिस की टीम सतर्क हैं और संदिग्धों पर नजर रखे हुए है। कोई संदिग्ध चिह्नित होता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें