वहीं, पीपलवाली गली में पहले से पानी की दो पाइप लाइनें होने के बाद भी अमृत योजना के तहत एक और लाइन डाली जा रही है। पानी की लाइन डालने के लिए पुलिया को तोड़ा गया है। पुलिया टूटने से बरसाती पानी घरों में भरने का लोगों को भय सता रहा है। पीपलवाली गली की पुरानी सीमेंट वाली लाइन के ऊपर कुछ लोगों ने घर बना लिया। अब लीकेज होने पर घर में पानी भरने से परेशान होते थे। उन्हें उपकृत करने के लिए लाखों रुपये की लाइन डाली जा रही है।
उमा विहार कालोनी हरिपुरकलां देहरादून की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई है। प्लानिंग से हटकर कुछ काम व्यवहारिकता में भी करने पड़ते हैं। पीपलवाली गली पुरानी पीवीसी की लाइन थी। उसके स्थान पर नई लाइन डाली गई है। तोड़ी गई पुलिया दोबारा बनवा दी जाएगी। भीमगोड़ा क्षेत्र में दो दिन के अंदर काम शुरू हो जाएगा।
- संजय सिंह, परियोजना प्रबंधक