फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 करोड़ की लागत से हरिद्वार से देहरादून तक पहुंचाया जा रहा है ‘अमृत’

Wed, 29 May 2019 03:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal रतनमणी डोभाल, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत पीने का पानी हरिद्वार से देहरादून तक पहुंचाया जा रहा है। योजना कालोनी बनाने वालों की गिरफ्त में आ गई है। स्वीकृत प्लान के अलावा सत्ता में पकड़ रखने वालों के लिए 18 करोड़ की लागत से काम कराया जा रहा है।

विज्ञापन


देहरादून जिले की ग्राम पंचायत हरिपुरकलां क्षेत्र नगर निगम हरिद्वार के समीप है। इस क्षेत्र का तेजी से नगरीकरण हुआ। उमा विहार कालोनी में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली जा रहा है। आरोप है कि कालोनाइजरों की मिलीभगत से स्वीकृत योजना के विपरीत काम किया जा रहा है।

देहरादून क्षेत्र तक हरिद्वार डिवीजन की ओर से पानी की पाइप लाइन किसके आदेश पर डाली जा रही है इसका कोई जवाब अधिकारियों के पास नहीं है। भूपतवाला में स्वतंत्रपुरी धाम आश्रम वाली गली के अंदर दो कोठियों के लिए नई पाइप लाइन डाल दी गई है। दरियादिली दिखाते हुए हाईवे के साथ ही अमृत गंगा अपार्टमेंट के लिए भी लाइन डाली जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की लाइन डालने के लिए पुलिया को तोड़ा गया

वहीं, पीपलवाली गली में पहले से पानी की दो पाइप लाइनें होने के बाद भी अमृत योजना के तहत एक और लाइन डाली जा रही है। पानी की लाइन डालने के लिए पुलिया को तोड़ा गया है। पुलिया टूटने से बरसाती पानी घरों में भरने का लोगों को भय सता रहा है। पीपलवाली गली की पुरानी सीमेंट वाली लाइन के ऊपर कुछ लोगों ने घर बना लिया। अब लीकेज होने पर घर में पानी भरने से परेशान होते थे। उन्हें उपकृत करने के लिए लाखों रुपये की लाइन डाली जा रही है। 

उमा विहार कालोनी हरिपुरकलां देहरादून की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई है। प्लानिंग से हटकर कुछ काम व्यवहारिकता में भी करने पड़ते हैं। पीपलवाली गली पुरानी पीवीसी की लाइन थी। उसके स्थान पर नई लाइन डाली गई है। तोड़ी गई पुलिया दोबारा बनवा दी जाएगी। भीमगोड़ा क्षेत्र में दो दिन के अंदर काम शुरू हो जाएगा।
- संजय सिंह, परियोजना प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें