फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

Tue, 31 Jan 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। इसके अलावा 14 कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


मंगलवार शाम पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में अमिता और अन्य नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा में शामिल होने के बाद अमिता लोहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने में योगदान देने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

अमिता लोहनी के अलावा छात्र नेता गोपाल लोहनी, मनीष, मोहम्मत ताहिर, महिपाल, बिट्टू टम्टा, जीवन लाल, विजेंद्र पाल, गुरनाम सिंह, विपिन देव, आयुष अग्रवाल, आकिब अंसारी, गुलफाम मलिक, खुर्शीद सिद्दिकी, इमरान सिद्दिकी भी भाजपा में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, चौबट्टाखाल से प्रत्याशी सतपाल महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मैं तो सेवा की रेस में हूं: सतपाल
भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा की टीम लगातार बढ़ रही है। उनके चुनावी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में लोग रोज उनके साथ जुड़ रहे हैं। प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों के सवाल पर सतपाल ने कहा कि वह किसी चेहरे या कुर्सी की दौड़ में नहीं हैं। सतपाल ने कहा कि उनकी पार्टी के पास विराट चेहरा है। उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ था। भाजपा से मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे होने के सवाल पर सतपाल महाराज बोले कि मैं अपने को मुख्यमंत्री की नहीं बल्कि सेवा की रेस में मानता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें