फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सात मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, पांच लोगों को भारत की नागरिकता का देंगे प्रमाणपत्र

Wed, 04 Mar 2026 04:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरिद्वार में सरकार के कामकाज की समीक्षा के दौरान शाह ये प्रमाणपत्र देंगे। जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांचों नाम राज्य सरकार को भेजे गए हैं।
 
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में पांच लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के अंतर्गत नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही सभी लोग भारत के नागरिक हो जाएंगे। हरिद्वार में सरकार के कामकाज की समीक्षा के दौरान शाह ये प्रमाणपत्र देंगे। जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांचों नाम राज्य सरकार को भेजे गए हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand: धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर हरिद्वार में बड़े पैमाने पर होगा कार्यक्रम, पहुंचेंगे अमित शाह

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के 162 को नागरिकता
जनगणना निदेशालय के माध्यम से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 162 लोगों को एक साल में सीएए के तहत नागरिकता मिल चुकी है। निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकता लेने वालों में ज्यादातर 90 के दशक के हैं या फिर 2000 से 2010 के बीच के हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

बांग्लादेश के लोगों ने भी किया आवेदन

सीएए के तहत भारत की नागरिकता लेने के लिए बांग्लादेश के लोगों ने भी आवेदन किए हैं। निदेशक इवा ने बताया कि इन सभी की प्रक्रिया चल रही है। अभी नागरिकता नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें