फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर के जन्मदिन पर अमित शाह आएंगे हरिद्वार

Tue, 12 Apr 2016 04:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह पार्टी की ओर से भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की 125वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


शाह दोपहर दो बजे हरिद्वार के बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और कुछ देर बार दिल्ली लौट जाएंगे। दूसरी ओर, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें