फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में आरक्षण पर अमित शाह की दो टूक, कहा- न खत्म करेंगे न खत्म होने देंगे

Mon, 25 Jun 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
amit shah in dehradun
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने और 50 साल तक सरकार चलाने के लक्ष्य को लेकर काम करेगी। लक्ष्य साधने के लिए शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रणनीतिक मंत्र भी दिए।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश भाजपा को ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का नारा दिया। एक दिन के दौरे पर उत्तराखंड आए शाह ने मैराथन बैठकों के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर सांगठनिक तैयारियों की नब्ज टटोली। उन्होंने तैयारियों को और धार देने व आक्रामक बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग को यह कहकर आश्वस्त किया कि भाजपा न आरक्षण समाप्त करेगी, न ही इसे समाप्त होने देगी।

शाह ने 70 विधानसभाओं से पहुंचे पूर्णकालिक विस्तारकों, सोशल मीडिया स्वयंसेवकों, दलित नेताओं और लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठकों में जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक से फीड बैक लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम 2019 के लोकसभा चुनाव के मोड़ पर पहुंच गए हैं। आज देश में विचारधाराओं का जो दंगल चल रहा है, उसमें हमारी विचारधारा राष्ट्रवाद और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने की भावना से जुड़ी है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

सब एक हो जाएं तो भी हमें नहीं हरा सकते

amit shah in dehradun
हम देश को प्राचीन गौरव पुन: दिलाना चाहते हैं। यह कार्य कठिन और कठोर है, लेकिन हमने इसे जानबूझकर चुना है। जबकि विपक्षी दल केवल सत्ता के लिए राजनीति में हैं। इससे पूर्व शाह ने सिलसिलेवार बैठकें लीं।

सब एक हो जाएं तो भी हमें नहीं हरा सकते
शाह ने कहा कि एक समय था जब देश में कांग्रेस बनाम अन्य दल हुआ करते थे, लेकिन आज हम एक तरफ  हैं और बाकी विरोधी एक तरफ  हैं। यदि हम 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त कर लेते हैं तो बाकी सब एक भी हो जाएं, तो भी हमें नहीं हरा सकेंगे। साथ ही हमें विजय को स्थायित्व भी देना है, इसलिए हमें 50 वर्ष तक पंचायत से संसद तक सरकारें चलाने का लक्ष्य लेकर काम करना है।
नहीं आया कोई पूर्व मुख्यमंत्री
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पाठशाला में कोई भी पूर्व मुख्यमंत्री नहीं आया। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा निजी व्यस्तताओं के चलते बैठक में नहीं पहुंचे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी विदेश यात्रा में होने की वजह से बैठक में नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें