गृह मंत्री अमित शाह ने संकट मोचन हनुमान मंदिर निरंजनी अखाड़े में दर्शन किए। हनुमान भक्त केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अचानक पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा पहुंचे और वहां पर उन्होंने संकटमोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए। प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर पहुंचने पर उनका पंचायती श्री निरंजन अखाड़ा के सचिव श्री महंत रामरतन गिरी महाराज ने स्वागत किया। उन्हें मकर वाहिनी मां गंगा की प्रतिमा भेंट की।