5-पंडित लेखराज : प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ एवं ज्योतिषाचार्य हैं, जिन्हें इस विद्या में असाधारण दक्षता प्राप्त है। वे हाथ की रेखाओं के माध्यम से जन्म तिथि, समय और जीवन की प्रमुख घटनाओं का सटीक विश्लेषण करने के लिए प्रसिद्ध हैं। अब तक वे 33 हजार से अधिक लोगों की हस्तरेखा देखकर उनकी कुंडली बना चुके हैं और मार्गदर्शन कर चुके हैं, जिनमें अनेक विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं। भारतीय सेना में धर्म शिक्षक के रूप में सेवा देकर अनुशासन और वैदिक ज्ञान का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया। लोग अनूठी हस्तरेखा विद्या के कारण परामर्श लेने आते हैं।
6-आचार्य इंदु प्रकाश : परिवारिक ज्योतिष परंपरा से हैं। बचपन से ही ज्योतिष में रूचि रखते थे। उन्होंने अपने दादा गंगाधर मिश्रा और गुरु स्वामी रामलोचन स्वरूप ब्रह्मचारी से ज्योतिष का गहन अध्ययन किया। सटीक भविष्यवाणियों से वे जल्दी ही लोकप्रिय हो गए। साल 2007 में उन्होंने टीवी के शो भविष्यवाणी से राष्ट्रीय पहचान बनाई। वे नेल्सन मंडेला की रिहाई, सोवियत संघ का विघटन, 11 सितंबर का हमला और भारत की विश्वकप जीत जैसी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेषज्ञता में कुंडली विश्लेषण, वास्तु, अंकशास्त्र, विवाह और व्यक्तिगत जीवन की समस्याओं के समाधान में है।
7-डॉ. कविता चैतन्य : प्रतिष्ठित भारतीय वैदिक ज्योतिषाचार्य हैं, जो आधुनिक ज्योतिष समुदाय में प्रसिद्ध हैं। वे भविष्यफल, राशिफल और ग्रह‑योगों के विश्लेषण में विशेषज्ञ मानी जाती हैं। वे ग्रह प्रभावों जैसे साढ़े साती और नक्षत्रों के प्रभावों पर भी राय देती हैं। उनका फोकस वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों को समझाने और आम लोगों को भय रहित दिशा देने पर है। उनकी सलाह में पारंपरिक ग्रह‑भूमिका के साथ-साथ व्यावहारिक उपाय और जीवन‑दिशा पर जोर होता है। डॉ. कविता चैतन्य को भारतीय ज्योतिष समुदाय में एक प्रमुख महिला ज्योतिषी के रूप में भी पहचाना जाता है।
ऐसे कराएं पंजीकरण
8वें ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू हो गया है। आप भी खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं और सबमिट कर दें। आपका पंजीकरण हो जाएगा।
ये भी पढे़ं...Rishikesh: कल्याण शताब्दी समारोह में बोले सीएम धामी, भारतीय मूल्यों को प्रदीप्त कर रही है कल्याण पत्रिका
यह हैं सहयोगी : ज्योतिष महाकुंभ में मुख्य सहयोगी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल सैफरन लीफ और विशेष सहयोगी एमडीडीए, कमल ज्वैलर्स, सुविधा सुपर मार्केट, कंडेल ओवरसीज, कॉसवेदा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड, दुर्गा मेटलैक्स, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व बैंक ऑफ बड़ौदा हैं।