लोकसभा की पांचों सीटों को जीतने के लिए नसीहत के साथ मंत्र भी दिए
सूत्रों के मुताबिक, शाह चाहते हैं कि जमीनी प्रचार से लेकर सोशल मीडिया मंच के जरिये भाजपा सरकारों के अच्छे काम हर व्यक्ति तक पहुंचने चाहिए। राज्य में केंद्रीय योजना के जरिये जो विकास कार्य हो रहे हैं, उनमें और तेजी आनी चाहिए और इनका प्रचार भी होना चाहिए।
यानी मोदी और धामी सरकारों के जनहित से जुड़े जो कल्याणकारी काम हुए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी और ताकत लगाती नजर आएगी। माना जा रहा है कि बागेश्वर उपचुनाव में जीत का अंतर घटने को केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। यही वजह है कि शाह ने लोकसभा की पांचों सीटों को जीतने के लिए नसीहत के साथ मंत्र भी दिए। साथ ही इन्हें मीडिया से साझा न करने के लिए ताकीद भी कर दिया।
ये भी पढ़ें...CM Yogi Uttarakhand Visit: बदरीनाथ के बाद बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे योगी, ब्रह्म कपाल में किया पितृ तर्पण
शाह के आने से सरकारी कार्यों में प्रगति मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके मार्गदर्शन में हम पांचों सीटें जीतेंगे।
-आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री, भाजपा