फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लंढौर मार्ग में गिरा पेड़, यातायात बाधित

Thu, 09 Jul 2026 02:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार की रात करीब 9:30 बजे एमडीडीए पार्किंग के निकट एक भारी भरकम पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। संयुक्त अभियान चलाकर पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया। पेड़ गिरने से एक कार और दो स्कूटी को नुकसान हुआ है। इस अवसर वन दरोगा अभिषेक सजवान, वन आरक्षी राहुल, प्रदीप गैरोला, राहुल कुकरेती, मुलायम पयाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें