फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आबादी में घुसे हाथी ने पौधों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में भय

Thu, 09 Jul 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर के तिमली रेंज के जंगल से निकलकर ग्राम कुंजा में आए एक हाथी ने मंगलवार देर रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सड़क किनारे लगाए गए पाम के पौधे उखाड़ दिए। हाथी के आबादी में आने से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। हाथी की चहलकदमी को देखते हुए वन विभाग भी हरकत में आ गया। विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है।कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र से निकलकर एक हाथी रात के तीसरे पहर बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करके ग्राम कुंजा की आबादी में पहुंच गया। यहां हाथी ने सड़क किनारे लगाए गए पाम के पांच पौधों को उखाड़ कर अपना भोजन बना लिया। हाथी लगभग एक घंटे तक गांव की सड़क पर टहलने के बाद वापस जंगल की ओर लौट गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी से सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने की मांग की है। रेंजर पंकज ध्यानी ने बताया जंगल से गांव की ओर आने वाले रास्तों व आसपास के आबादी क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है। इसके अतिरिक्त बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी निरंतर गश्त कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से भी हाथी के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ न करने व उसके दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें