फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अमेरिकी युवती को इंडिया से हुआ 'प्यार'

Thu, 13 Mar 2014 09:24 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो भारत सदियों से योग, धर्म और अध्यात्म की दिशा दुनियाभर को देता रहा है। लेकिन आधुनिकता के दौर में भी विदेशी युवा भारत के योग से जुड़कर बेहतर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


योग पर डॉक्यूमेंट्री
ऐसा ही एक नाम है ली फिट जेम्स। अमेरिका की इस युवती को योग इस कदर भाया कि वह अमेरिका छोड़ भारत चली आईं और अब योग पर डॉक्यूमेंट्री बना रही हैं।

यह डॉक्यूमेंट्री इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2015 में दिखाए जाने के साथ दुनियाभर के कई देशों में प्रदर्शित की जाएगी।

बुधवार को पत्रकार वार्ता में ली ने बताया कि वह साढ़े तीन माह से ऋषिकेश में योग की बारीकियां सीख रही हैं।

डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग ऋषिकेश और बनारस में
बताया कि सबसे पहले न्यूजीलैंड में योग किया था, तभी से इससे जुड़ने का जुनून सवार हो गया। बताया कि डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग ऋषिकेश और बनारस में होगी।

ली ने कहा कि योग से मन को शांति मिलती है। लेकिन ध्यान लगाकर योग किया जाए तभी बेहतरी का अहसास होता है।

उन्होंने कहा कि योग से उन्हें आत्मिक संतुष्टि महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने डाक्यूमेंट्री बनाने की सोची। इस मौके पर विनय चांदना, जीएस थापा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें