बिना पासपोर्ट और वीजा के नेपाल के रास्ते से भारत में प्रवेश करते समय पकड़ी गई पाक मूल की अमेरिकी महिला फरीदा मलिक को अदालत ने जेल भेज दिया है। फरीदा के खिलाफ 3 पासपोर्ट और 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल 2019 को इजरायली नागरिक यानिव बेनिम को भी अवैध रूप से भारत से नेपाल जाते हुए पकड़ा था। शुक्रवार को फरीदा नेपाल की काठमांडू-दिल्ली बस में सवार थी।
उसके नेपाल के रास्ते गलत तरीके से भारत में प्रवेश की संवेदनशीलता से इंकार नहीं किया जा सकता। सुरक्षा और खुफिया तंत्र मामले का पता लगाने में जुटे हैं। महिला ने पूछताछ में बताया था कि वर्ष 1968 में उसका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वर्ष 1992 में उसने अमेरिकी नागरिकता ली थी।