रिटेल स्टोर के लिए वॉलमार्ट 25 प्रतिशत उत्तराखंड के उत्पाद खरीदेगी। जिसमें आर्गेनिक कृषि व बागवानी, शहद, ऐरोमेटिक, पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, राजमा, दुग्ध उत्पादों समेत अन्य उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर मार्केट उपलब्ध होगा।
सरकार ने ऊधमसिंह जिला औद्योगिक और कृषि क्षेत्र होने से रुद्रपुर या काशीपुर में भी एक रिटेल स्टोर खोलने का प्रस्ताव वॉलमार्ट के सामने रखा है। बैठक में कृषि, बागवानी, आर्गेनिक बोर्ड, एकीकृत आजीविका मिशन, एमएमएमई विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
वॉलमार्ट इंडिया एफडीआई के तहत उत्तराखंड में रिटेल स्टोर में निवेश करेगी। इससे जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, उत्तराखंड के उत्पादों को ग्लोबल मार्केट उपलब्ध होगा। रिटेल स्टोर में 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को ही रोजगार दिया जाएगा।
-मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव, उद्योग विभाग