फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी पर्यटक का हिंदू परंपरा से हुआ अंतिम संस्कार, पीछे है यह वजह

Mon, 13 Aug 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
नेपाली मूल के मित्र ने किया अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भीमताल स्थित होटल में मृत अमेरिकी पर्यटक के शव का रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर हिंदू परंपरा से अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


पुलिस और एलआईयू कर्मचारियों की मौजूदगी में पर्यटक के पारिवारिक मित्र ने अंतिम संस्कार कराया। 

अमेरिकी पर्यटक स्टेफन डेनियल (66) भीमताल गोरखपुर चौराहे स्थित होटल में 30 मई से ठहरा था। उसका शव नौ अगस्त को सड़ी गली अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम से पर्यटक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
 

Trending Videos
विज्ञापन

स्टेफन डेनियल - फोटो : file photo
डॉक्टरों ने जांच के लिए उसका विसरा सुरक्षित रख लिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अमेरिकी पर्यटक का शव उसके पारिवारिक मित्र नेपाल के मूल निवासी तोप बहादुर को सौंप दिया।

पुलिस प्रशासन ने सरकारी वाहन से शव को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट भेजा। वहां गौला नदी के पानी से शव का शुद्धीकरण कर लकड़ी की चिता सजाई गई। तोप बहादुर ने हिंदू परंपरा से अंतिम संस्कार किया।

एलआईयू निरीक्षक प्रभात ने बताया कि होटल में रखे पर्यटक के लैपटॉप, पैसे, वीजा, पासपोर्ट, कपड़े को नेपाली मित्र को सौंप दिया गया। अमेरिकी दूतावास ने भी तोप बहादुर को शव का अंतिम संस्कार कर सामान लेने के लिए अधिकृत किया था। जिला पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अंतिम संस्कार की वीडियोग्राफी कर उसे अमेरिकी दूतावास को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें