फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से अमेरिकी पर्यटक की मौत

Thu, 03 Jul 2014 04:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर के नामिक ग्लेशियर की यात्रा से लौट रहे एक अमेरिकी पर्यटक टैरी ब्येन (52) की खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कपकोट के तहसीलदार और थानाध्यक्ष घटनास्थल को रवाना हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने बताया कि 29 जून को पर्यटकों का दल मुनस्यारी से नामिक ग्लेशियर की साहसिक यात्रा पर गया था।

इसमें 10 अमेरिकी पर्यटक और तीन भारतीय पोर्टर शामिल थे।
Trending Videos

मौके पर ही हो गई पर्यटक की मौत

बुधवार सुबह इस दल का पिंडारी ग्लेशियर को जाने का प्रोग्राम था।

दल जब गोगिना गांव जाने के लिए नामिक गांव के ढलान पर पहुंचा तो इसमें शामिल पर्यटक टैरी ब्येन (52) का पांव अचानक फिसल गया और वह रामगंगा नदी के किनारे गिर गए।

हादसे में गंभीर रूप से घायल होने और अत्यधिक खून बह जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शासन से चॉपर भेजने की मांग

एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही कपकोट के थानाध्यक्ष एसपी रायपा और तहसीलदार एमएस बिरोड़िया घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

पर्यटक के शव और उनके साथियों को लाने के लिए सड़क मार्ग तक पर्याप्त मात्रा में वाहन भेजे गए हैं। शव देर रात तक बागेश्वर पहुंचने की उमीद है।

उन्होंने कहा कि रात में जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से पत्राचार किया गया है। इधर, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने शव को दिल्ली भेजने के लिए शासन से चॉपर भेजने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें