फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अमेरिकी पर्यटक का निधन, हिंदू रीति रिवाज से हुई अंत्येष्टि

Fri, 28 Aug 2020 01:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पिछले पांच साल से कौसानी में रह रहे अमेरिकी मूल के सैलानी रॉबर्ट इकॉक्स (69) का कौसानी के अनामय आश्रम में निधन हो गया। बृहस्पतिवार को बागेश्वर के सरयू और गोमती के संगम पर हिंदू रीति के साथ उन अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


रॉबर्ट इकॉक्स पांच साल पहले कौसानी घूमने आए थे। उन्हें कौसानी की प्राकृतिक सुंदरता इतनी भायी कि किराए का मकान लेकर यहीं रहने लगे। वह करीब एक साल से कैंसर से जूझ रहे थे। बीते कुछ समय से वह कौसानी के अनामय आश्रम में रह रहे थे। उन्होंने आश्रम के महाराज आशुतोष को अपनी अंतिम इच्छा बताई थी।

साथ ही हिंदू रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार करने की बात लिखकर गए थे। बृहस्पतिवार को कौसानी के अनामय आश्रम से उनकी शवयात्रा निकाली गई। सरयू संगम पर महाराज आशुतोष ने चिता को मुखाग्नि दी। शवदाह स्थल पर शांतिपाठ किया गया। अंतिम यात्रा में विदेशी सैलानी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें