दो फरवरी को फाइनल मुकाबले होंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व विधायक संजय कपूर को आमंत्रित किया है। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को सवा लाख, द्वितीय को एक लाख एवं तृतीय आने वाली टीम को 75 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमेरिका निवासी जगमीत सिंह बैंस, जोरावर सिंह जोरा, हरप्रीत सिंह उर्फ लक्की सोहेल, कनाडा से कोच हरजीत सिंह की ओर से विशेष सहयोग किया जा रहा है।
इस दौरान समिति के चेयरमैन कैप्टन जगतार सिंह, प्रधानाचार्य हरजीत सिंह घुम्मन, मनदीप कौर, सरबजीत सिंह सोहेल, वीरेंद्र सिंह सिददू, डॉ. अमर सिंह, हरजिंदर सिंह चीमा, मास्टर तरसेम सिंह डोगरा, दिलबाग सिंह, दलजीत सिंह, जितेंद्र मिगलानी मौजूद रहे।