फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने आम जनता को मुसीबत में डाल दिया: सोनी

Mon, 19 Dec 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
जनशुभाशीष यात्रा को संबोधित करती अंबिका सोनी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कांग्रेस की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हए कहा कि नोटबंदी जैसी परिस्थिति लाकर देश की आम जनता को मुसीबत में डाल दिया है। कांग्रेस को सर्वधर्म समभाव की संवाहक बताते हुए अंबिका ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी।
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेसियों ने हरकी पैड़ी से पिरान कलियर तक सत्त संकल्प विकास जनशुभाशीष यात्रा निकाली गई। इसके शुभारंभ पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अंबिका सोनी ने कहा कि हरिद्वार की धरती से हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव की बयार बही है।

जिस तरह केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के विकास में बाधा पहुंचाई उसके बावजूद हरीश रावत सरकार जिस जज्बे से कार्य कर रही है वह सराहनीय है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड में झेली दो तरह की आपदा: सीएम

जनशुभाशीष यात्रा को संबोधित करते सीएम रावत - फोटो : AmarUjala
सीएम हरीश रावत ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा, उन्होंने उत्तराखंड में दो तरह की आपदा झेली है। पहले वर्ष 2013 में प्राकृतिक आपदा ने प्रदेश को नुकसान पहुंचाया। जबकि वर्ष 2016 में केंद्र सरकार ने चुनी हुई राज्य सरकार को बर्खास्त करके यहां राष्ट्रपति शासन लगाकर राजनीतिक आपदा की मार प्रदेश पर डाली।

प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड का विकास रोककर यहां की जनता के साथ अन्याय किया है लेकिन, कांग्रेस सभी को साथ लेकर विकास के एजेंडे पर कायम रहेगी।

उन्होंने बताया कि अभी तक निकाली जा रही सत्त विकास संकल्प यात्रा के मद्देनजर यह जनशुभाशीष यात्रा निकाली जा रही है। इसके बाद प्रदेशभर में इस तरह की यात्राएं निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

सरकार के विकास कार्यों पर डाला प्रकाश

जनशुभाशीष यात्रा - फोटो : AmarUjala
जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने हरीश रावत सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। जनसभा को कांग्रेस के सह प्रभारी संजय कपूर, महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, जिपं के उपाध्यक्ष राव आफाक, ओपी चौहान, डॉ. संजय पालीवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदीप चौधरी, युकां के राष्ट्रीय सचिव रामविशाल देव, मोनिका जैन, प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, विमला पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अली, प्रदेश सचिव विनोद कश्यप समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। यहां से यात्रा पिरान कलियर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें