फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ रहीं कांग्रेस की प्रभारी, होने लगी तैयारी

Sun, 02 Nov 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी के देहरादून आने की सूचना से अचानक पार्टी में गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश प्रभारी से अपनी बात कहने के लिए सभी गुट तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बहुगुणा खेमे को बंधी आस
बहुगुणा खेमा प्रदेश प्रभारी के आगमन को भविष्य की आस के रूप में देख रहा है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी संजय कपूर 3 नवंबर को आपदा राहत कार्यों के साथ केदारनाथ मंदिर पुर्ननिर्माण के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उत्तराखंड से संबंधित फीडबैक को लेकर अंबिका सोनी 5 नवंबर को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगी। सूत्रों की मानें तो आलाकमान के निर्देश पर अंबिका सोनी पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


ताकि राज्यसभा को लेकर सभी की राय ली जा सके और नेताओं में आम सहमति बनाई जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चार नवंबर को सुबह प्रभारी कांग्रेस पार्टी से संबंधित पंचस्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और सीएम हरीश रावत के साथ विचार-विमर्श करेंगी।

उसी दिन 3 बजे दिल्ली लौट जाएंगी। किशोर उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में पंचस्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की 2 नवंबर को मुख्यमंत्री और 3 नवंबर को केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात का कार्यक्रम देवोत्थानी एकादशी पर्व के चलते अब 4 व 5 नवंबर को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें