फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: अंबेडकर प्रतिमा खंडित होने से गांव में विवाद, तनाव के बाद पुलिस फोर्स तैनात

Thu, 30 Aug 2018 10:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
Ambedkar statue
विज्ञापन

खुब्बनपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे पंचायत घर के समीप स्थापित अंबेडकर की प्रतिमा खंडित देख क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना फैलते ही भीम आर्मी समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच पुलिस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस बीच पुलिस को सूचना मिली तो एसपी देहात, दो क्षेत्रों के सीओ समेत भारी संख्या में पुलिसबल गांव पहुंच गया। हालात संभालते हुए एसपी देहात ने चार घंटे के भीतर नई प्रतिमा स्थापित करा लोगों को को शांत करवाया। मौके पर पहुंचे भगवानपुर विधायक ममता राकेश और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने भी ग्रामीणों को माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

घटनाक्रम के अनुसार, खुब्बनपुर गांव में पंचायत घर के समीप अंबेडकर मैदान है, जिसमें बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कुछ ग्रामीणों ने प्रतिमा को खंडित पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद भीम आर्मी के सदस्य वहां पहुंचने लगे। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ चंदन सिंह बिष्ट, सीओ मनोज कत्याल मय फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात की सूझबूझ से सुलझा विवाद

Ambedkar statue broken
इसी बीच भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी वहां पहुंच गईं। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने लोगों को हाथों हाथ नई मूर्ति स्थापित कराने पर सहमति बनाने में कामयाबी पाई। दोपहर करीब एक बजे तक नई मूर्ति स्थापित कर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

एसपी देहात की सूझबूझ से सुलझा विवाद
पहले की ही तरह इस बार भी एसपी देहात की सूझबूझ से एक बड़ा जातिगत विवाद शांत हो गया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने मौके को भांपते हुए हरिद्वार से बाबा आंबेडकर की नई प्रतिमा का इंतजाम कराया। महज चार घंटे में ही नई प्रतिमा स्थापित होने के बाद मामला सुलझ गया। इससे पहले भी एसपी देहात ने लक्सर क्षेत्र के अकोढ़ा और सैदाबाद में इसी तरह नई प्रतिमा स्थापित कर बड़ा विवाद होने से बचा लिया था।

विधायक ममता और कर्णवाल ने की निंदा
विधायक ममता राकेश और देशराज कर्णवाल ने घटना की निंदा की है। कर्णवाल ने बाबा आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि कुछ लोग भाजपा के विकास कार्यों से घबराए हैं और माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें