फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad 2023: 'कैलासा लाइव' कार्यक्रम के लिए शनिवार से यहां मिलेंगे पास, इसके बिना एंट्री नहीं

Fri, 16 Jun 2023 11:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Amar Ujala Samvad 2023 Kailash Kher News:  महफिल में अगर आप भी शामिल होना चाहते हैं तो शनिवार व रविवार को अमर उजाला के पटेलनगर स्थित कार्यालय से पास ले सकते हैं।
विज्ञापन
कैलासा लाइव कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद उत्तराखंड के तहत 19 जून की शाम को दून विश्वविद्यालय केदारपुरम के ऑडिटोरियम में कैलाश खेर की कैलासा लाइव कार्यक्रम होगा। सुरो से सजी इस महफिल में अगर आप भी शामिल होना चाहते हैं तो शनिवार व रविवार को अमर उजाला के पटेलनगर स्थित कार्यालय से पास ले सकते हैं। बिना पास के एंट्री नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें कैलाश खेर के बारे में

बगड़ बम-बम लहरी...फेम सूफी गायक कैलाश खेर ने 18 भाषाओं में गाने गाये हैं। इन दिनों दौलत शोहरत गीत से सुर्खियां बटोर रहे कैलाश बॉलीवुड में 300 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दे चुके हैं। कैलाश खेर को संगीत मानों विरासत में मिली हो। उनके पिता पंडित मेहर सिंह खेर पुजारी थे और अक्सर घरों में होने वाले इवेंट में परंपरागत लोक गीत गाया करते थे। कैलाश ने बचपन में पिता से ही संगीत की शिक्षा ली। इसके बाद 13 साल की उम्र में वह संगीत की और बेहतर शिक्षा के लिए परिजनों से बगावत करके दिल्ली चले गए। यहां आकर उन्होंने संगीत की शिक्षा के साथ ही गुजारा करने के लिए छोटा सा काम भी शुरू किया। साथ में विदेशी लोगों को संगीत भी सिखाकर पैसे कमाते थे।

कैलाश ने मुंबई में कई सालों तक संघर्ष किया। फिल्म अंदाज से उन्हें ब्रेक मिला। इस फिल्म में कैलाश ने ''''रब्बा इश्क ना होवे'''' में अपनी आवाज दी। फिल्म वैसा भी होता है के गीत ''''अल्ला के बंदे हम'''' ने उन्हें रातोंरात सुरों का सरताज बना दिया। दर्जनों अवार्ड हासिल कर चुके कैलाश खेर ने 2009 में मुंबई निवासी शीतल से शादी की। उनका एक चार साल का बेटा कबीर है। बाहुबली 2 फिल्म में जयजकारा से लेकर उन्हें भगवान शिव की स्तुति पर आधारित कई गीतों के लिए शोहरत हासिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें