समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का अमर उजाला सम्मान करेगा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। जीएमएस रोड स्थित होटल सन पार्क इन में दोपहर 12 बजे समारोह की शुरूआत होगी।
समारोह में प्रवेश केवल पास से ही दिया जाएगा। सामाजिक सरोकारों के प्रति अमर उजाला एक और पहल करने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान करने वाली करीब 90 महिलाओं को सम्मानित करने जा रहा है। अमर उजाला बेटी बचाओ मुहिम चलाता रहता है।
सम्मान समारोह को सफल बनाने में राज्य महिला आयोग, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) आरोग्यम मेडिकल कालेज, जीटीएम बिल्डर्स, आईएफबी, रूट्स एंड विंग्स प्री स्कूल, बीएफआईटी, टेकिभनकॉन सिस्टम्स और हिमालय का विशेष सहयोग मिला है।