फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नत तकनीकों संग बढ़ेगी फसल की उत्पादकता

Fri, 14 Mar 2014 12:16 PM IST
अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विराट किसान मेला गुरुवार को उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है।
विज्ञापन


बताया समस्याओं का समाधान
मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र सोयाबीन इंदौर के पूर्व डायरेक्टर डॉ. गिरवर सिंह चौहान ने किया।

मेले में किसानों को एक ही छत के नीचे खेती की उन्नत तकनीक, उत्पादकता बढ़ाने के उपाय और बीज, सिंचाई जैसी समस्याओं के समाधान समेत कई जानकारियां दी गईं।

पढ़ें, इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में फिर हो सकता था बवाल

डॉ. चौहान ने कहा कि कृषि में नई-नई तकनीक आ रही हैं। कृषि और किसानों ने देश की अर्थव्यवस्था को बचा रखा है। पांच-दस वर्ष के बाद लोग शहर से गांव की ओर ही भागेंगे। गांव में आने के बाद कृषि ही आय का विकल्प होगी।

डॉ. चौहान ने कहा कि किसानों को अपनी सोच बदलनी होगी। यदि सोच नहीं बदली तो कैसी भी तकनीक विकसित हो जाए किसान उसका लाभ नहीं प्राप्त कर सकते।

किसानों के हित में नई-नई तकनीकें विकसित
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. सी तिवारी ने कहा कि किसानों के हित में नई-नई तकनीकें विकसित हुई हैं। वर्ष 1960 में जहां-जहां उत्पादकता 2 टन प्रति हेक्टेयर थी वहां आज उत्पादकता 15 टन प्रति हेक्टेयर हो गई है।
विज्ञापन


पढ़ें, मासूम की अस्मत लूटने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

कारपोरेट घराने कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए कृषि क्षेत्र में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसान नई तकनीक अपनाता है तो उसे छोटे क्षेत्रफल में इन तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए।

किसान अरुण भक्कू ने कहा कि किसानों के सामने कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। नई तकनीकें तो लांच हो रही हैं लेकिन किसानों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को अमर उजाला के यूनिट हेड संजय शर्मा ने बुके देकर सम्मानित किया।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर सांसद केसी सिंह बाबा, मेयर ऊषा चौधरी, विधायक हरभजन सिंह चीमा, प्रमुख उद्यमी योगेश जिंदल, केजीसीसीआई के अध्यक्ष विकास जिंदल, केजीसीसीआई पेपर चैप्टर के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, केजीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष राजीव घई, भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतनाम सिंह चीमा, किसान विकास क्लब के अध्यक्ष अरुण शर्मा, हरजिंदर सिंह संधू, रविंद्र सिंह राणा, श्री गुरुनानक कन्या इंका की प्रधानाचार्या सुरुचि सक्सेना, कैलाश सहगल, मनोज जोशी, शैलेंद्र मिश्रा, चंदन सिंह नेगी, ब्रह्म सिंह पाल, आशू टंडन, विनोद वात्सल्य, विनीत रावल आदि मौजूद थे।

स्टालों पर उमड़ी भीड़
मेले में लगाए गए स्टालों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। पुरुषों के साथ महिलाएं भी मेले में पहुंचकर कृषि योजनाओं की जानकारी के अलावा खेती संबंधी समस्या पूछने को लेकर उत्सुक दिखाई दीं।

पढ़ें, लोकसभा चुनावः नैनीताल में कांग्रेस का सूपड़ा 'साफ'

मुख्य अतिथि डॉ. चौहान ने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। अमर उजाला द्वारा किसानों के लिए लगाए गए विराट किसान मेले की जमकर सराहाना की।

होगी इनामी सांस्कृतिक प्रतियोगिता
मेले के उद्घाटन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। श्री गुरुनानक कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किया जबकि प्राइमरी स्कूल के छात्रों ने भंगड़ा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें, इस सीट से अपने सपूत को चुनाव लड़ाएंगे एनडी तिवारी!

सभी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की और से मुख्य अतिथि डॉ. चौहान ने पुरस्कार वितरित किए। शुक्रवार को मेले में इनामी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी।

इसके कोई भी अपनी प्रस्तुति दे सकता है। इसके अलावा उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र होली के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें