कोरोना से जंग में टीका लगवाने में जितनी तेजी दिखाओगे, उतना ही कोरोना से सुरक्षित रहोगे। प्रदेश में अब वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। केंद्र की ओर से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसलिए बिना संकोच और डर के वैक्सीन की डोज जरूर लगवाएं।
कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा : जांचें बढ़ने से घूमता रहा मीटर, कुंभ समाप्त होने के बाद भी ले रहे थे सैंपल
प्रदेश सरकार को अब टीकाकरण के लिए कोविड वैक्सीन खरीदने की जरूरत नहीं होगी। केंद्र की ओर से टीकाकरण के हिसाब से वैक्सीन की डोज राज्य को दी जाएगी। इसके लिए केंद्र ने वैक्सीन भेजने का शेडयूल भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 जून के बाद प्रदेश में पूरी क्षमता से टीकाकरण का कार्य किया जाए।
कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा : जांचें बढ़ने से घूमता रहा मीटर, कुंभ समाप्त होने के बाद भी ले रहे थे सैंपल
इसके लिए विशेष वैक्सीनेशन केंद्र भी शुरू किए जाएंगे। विभाग ने चार मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले को प्रतिदिन 15-15 हजार और पर्वतीय जिलों को प्रतिदिन पांच हजार टीके लगाने का लक्ष्य दिया है। इस हिसाब से राज्य में एक दिन में एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सकता है।
प्रदेश में अब कोविड वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। जिस तेजी के साथ टीके लगाए जाएंगे। उसी हिसाब से केंद्र की ओर से वैक्सीन दी जाएगी। 21 जून से पूरे प्रदेश में पूरी क्षमता के साथ टीकाकरण कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिलों को प्रतिदिन के हिसाब से लक्ष्य दिया गया है। लोग टीका लगवाने में जितनी तेजी दिखाएंगे। उतना ही कोरोना से सुरक्षित रहेंगे।
- डॉ. सरोज नैथानी, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
किस दिन में कितनी वैक्सीन
दिन कोविशील्ड कोवैक्सीन
19 जून 56220 -
20 जून 56940 16660
24 जून 84690 -
25 जून 56580 -
27 जून 56790 29150
28 जून - 47190
100 फीसदी टीकाकरण करवाओ और इनाम पाओ
हरिद्वार जनपद में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार योजना शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सी रविशंकर के मुताबिक प्रत्येक विकासखंड और नगर निकायों के लिए योजना लागू होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि सबसे पहले 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन करने वाले ग्राम पंचायत को तीन लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन करने वाली ग्राम पंचायत को दो लाख और एक लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
इसी तरह प्रत्येक नगर निकाय में भी योजना लागू रहेगी। सबसे पहले 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन करने वाले वार्ड को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन करने वाले दूसरे वार्ड को दो लाख और एक लाख रुपये इनाम मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे ज्यादा लोगों को प्रोत्साहित करके वैक्सीनेशन करवाने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट दिया जाएगा।