अमर उजाला टैलेंट सर्च में चुने गए प्रतिभागियों ने सोमवार को आयोजित ग्रैंड फिनाले में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। सिंगिंग, एकंरिंग, एक्टिंग, डांसिंग और मॉडलिंग में शानदार प्रस्तुति देकर उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक दर्शक कार्यक्रम का लुत्फ लेते रहे।
सोमवार को एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, समाज सेवी व रालोद के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर जपेंद्र सिंह और समाज सेवी रीता गोयल ने बतौर अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अविरल क्लासेस के निदेशक डीके यादव, डीडी कॉलेज के डायरेक्टर जितेंद्र यादव और चावला रेस्टोरेंट के अमृत आर्य ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
टैलेंट सर्च में ऑडिशन के बाद चुने गए प्रतिभागियों को बॉलीवुड प्रोफेशनल्स ने सात दिन की ट्रेनिंग दी है। कलाकारों ने मंच पर अपहरण नाटक की प्रस्तुति दी। इसके जरिये उन्होंने समाज को क्राइम रोकने का संदेश दिया। कलाकारों ने ग्रुप सिंगिंग में हम्मा-हम्मा गीत की प्रस्तुति दी।
सईंया जी से आज मैने ब्रेक अप कर लिया गीत पर कलाकारों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। मॉडलिंग में कलाकारों ने रैंप पर जलवे बिखेरे। नन्हें-मुन्हें बच्चों ने कैट वॉक कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध प्रोफेशनल बॉलीवुड ट्रेनर और इंडिया गोट टैलेंट फेम स्टार एंकर व डांस कोरियोग्राफर फारूख सिद्दीकी ने किया।
प्रसिद्ध बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर दीपक जैन, सारेगामा फेम सोनिया आनंद, रोडीज फेम स्टार मॉडल गर्व, मिस इंडिया अर्थ फेम सोनाली वर्मा, बालीवुड टैटू आर्टिस्ट विवेक विश्वास और प्रसिद्ध आर्टिस्ट अरविंद कुमार ने कलाकारों को सात दिन की वर्कशॉप में ट्रेनिंग दी थी।
कार्यक्रम के आयोजन में अविरल क्लासेस, अविरल पब्लिक स्कूल, डीडी कॉलेज, बबल्स प्ले स्कूल, न्यू एरा मॉडलिंग फोटो स्टूडियो, हाई जिंक, फ्लाइंग मशीन, चावलास फैमिली रेस्टोरेंट्स, होटल सैफ्रॉन लीफ, द ग्रेट इंडियन पब, जीटीएस गढ़वाल टैक्सी सर्विस, सिल्वर सिटी सिनेमा, इथोपिया हुंडई, डॉट टैटू, न्यू एरा फोटो स्टूडियो और एर्डोन आउटडोर एडवरटाइजर एजेंसी ने सहयोग किया।