फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः तेजाब बिक्री का प्रशासन ने किया स्टिंग, आज से चलेगा अभियान 

Wed, 15 Jan 2020 08:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रशासन ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी टीम से कराया स्टिंग
  • आज शहरभर में चलेगा अभियान, संयुक्त टीमें करेंगी कार्रवाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपाक फिल्म के बाद तेजाब बिक्री की हकीकत जानने के लिए प्रशासन ने सोमवार को स्टिंग कराया। इस स्टिंग में विभागीय महिलाओं ने अलग अलग दुकानों से तेजाब खरीदा। हालांकि, जांच में पता चला कि यह तेजाब फ्लोर क्लिनिंग के लिए था। लिहाजा, इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल, छपाक फिल्म के बाद एक बार फिर से तेजाब बिक्री का मामला गरमा गया है। इसको लेकर लोगों में भी जागरूकता बढ़ी तो उन्होंने अधिकारियों को भी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सोमवार को किसी ने जिलाधिकारी सी रविशंकर को इस संबंध में एसएमएस के जरिए जानकारी दी थी। इधर, पुलिस कप्तान डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने भी इस संबंध में छानबीन कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन

पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा

इसी क्रम में मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ की महिलाएं शहर में इस सच्चाई को जानने निकलीं थी। महिलाओं की यह टीम अलग-अलग क्षेत्रों में गई और केमिकल शॉप पर तेजाब की मांग की। किसी ने 20 रुपये का तो किसी ने 50 रुपये का तेजाब मांगा। बिना किसी पूछताछ और जानकारी लिए उन्हें यह तेजाब आसानी से मिल भी गया।

यह स्टिंग सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, सर्वे चौक के पास आदि क्षेत्रों की दुकानों पर किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस तेजाब की जांच कराई गई तो यह अधिक तीव्रता वाला नहीं था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि इसकी बिक्री को लाइसेंस की भी आवश्यकता नहीं है। बुधवार को पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें