फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट देहरादून के साथ बनेगा स्मार्ट उत्तराखंड

Fri, 11 Dec 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीडीए और अमर उजाला के स्मार्ट दून-सुंदर दून अभियान में मिली लोगों की प्रतिक्रियाओं से मुख्यमंत्री हरीश रावत खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन


उन्होंने देहरादून के साथ ही पूरे उत्तराखंड को भी स्मार्ट बनाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी एक मॉडल के रूप में विकसित होगी। यहां से प्राप्त धनराशि का उपयोग देहरादून शहर में सुविधाएं विकसित करने और विकास कार्यों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सफलतापूर्वक अभियान संचालित कर हजारों लोगों की प्रतिक्रिया उपलब्ध कराने के लिए अमर उजाला का आभार भी जताया।

शुक्रवार को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफरॉन लीफ में बतौर मुख्य अतिथि स्मार्ट दून-सुंदर दून अभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार अब जेएनएनयूआरएम को बदलकर स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के तहत शहरों को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन


इसमें सरकार के साथ ही पब्लिक एडवाइज, पार्टिसिपेशन और मनी भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा शहर को बेहतर बनाने की सीमाएं बेहद सीमित हैं। यही कारण है कि हमें स्मार्ट सिटी के लिए एक नई जगह चुननी पड़ी है।
विज्ञापन

चाय बागान के अलावा और कोई विकल्प नहीं था

उन्होंने कहा कि मसूरी की ओर पहाड़ी इलाका, रायपुर की ओर जंगल और डोईवाला की ओर कृषि भूमि होने के कारण हमारे पास चाय बागान के अलावा विकल्प नहीं था। वैसे भी जिस तेजी से शहर में निर्माण हो रहे हैं, उसे देखते हुए हमें भविष्य के लिए शहर का विस्तार करना ही होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाय बागान के आस-पास बड़े पैमाने पर वैध और अवैध प्लॉटिंग हो रही है। स्मार्ट सिटी का विरोध कर रहे कई लोग केवल इसलिए परेशान हैं क्योकि इससे उनका काम बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक प्रभावित की आवास और रोजगार समेत पुनर्वास की पूरी व्यवस्था करेगी।

उनका सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के बाद ही इस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में दिल्ली से ज्यादा अफोर्डेबल रेट पर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूल-कॉलेज व शैक्षणिक संस्थान, एजूकेशन बेस्ड रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की योजना है।

जौलीग्रांट को अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को विकसित करने में मदद मिल सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राकेश शर्मा, सलाहकार रणजीत रावत, मीडिया समन्वयक राजीव जैन, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी रविनाथ रमन, एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षाविद व अन्य अतिथि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें