फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: क्रिकेट की वजह से मिला कंटेंट क्रिएशन का नाम...ऐसे मिला नीतू का साथ, लखन रावत ने बताई कहानी

Tue, 10 Jun 2025 09:18 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर

सार

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लखन रावत ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बताया कि किस तरह वह अपनी नीतू बिष्ट से  मिले। और कैसे उन्होंने क्रिएशन की दुनिया में नाम कमाया।
विज्ञापन
लखन रावत और नीतू बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट खेलने के बाद खेल की वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के बाद से शुरू हुई इस कहानी ने ही लखन रावत को कंटेंट क्रिएशन का नाम दिया। खेलते समय से चढ़े इस जुनून से आज लखन रावत सोशल मीडिया पर एक बेहद चर्चित चेहरा बन गए है। मंगलवार को अमर उजाला संवाद में पहुंचे इंफ्लूएंसर लखन रावत ने अपने खेल की शुरुआत और इससे मिले कंटेंट क्रिएशन के नाम की कहानी को साझा किया।

उन्होंने बताया कि उनकी कंटेंट क्रिएशन की कहानी क्रिकेट से ही शुरू हुई। जब वह खेलते थे तो इसके बाद उन्हें कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के लिए मिलते थे। इसके बाद कुछ प्लेटफार्म पर वीडियों डालने को कहा तो उन्होंने वीडियों डालने शुरू किए। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि सोशल मीडिया क्रिएटर कहकर मुझे बुलाया जाएगा। क्रिकेट की वजह से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं।

विज्ञापन


 पहले क्रिकेट खेलते थे, सोशल मीडिया के बारें में तो कभी सोचा ही नहीं था। लगता था कि सोशल मीडिया पर काफी रचनात्मक लोग होते है। लेकिन अब पता चला कि जितना उस समय लगता है उससे भी दस गुना मेहनत इसमें लगती है। लखन ने कहा कि फिल्म में कंटेंट से लेकर हर चीज अलग-अलग होती है, लेकिन सोशल मीडिया कंटेंट में हर चीज आपको करनी पड़ती है। कभी नहीं सोचा था कि ये भी एक पेशा हो सकता है।

ये भी पढ़ें...Amar Ujala Samwad: 'हमने संविधान सम्मत काम किया', उत्तराखंड के विकास पर CM धामी ने की चर्चा; PM की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


आप अपना दिमाग अच्छा चलाना जानते हैं और आपके पास कंप्यूटर है तो आप बैठे-बैठे बहुत चीजें कर सकते है। बाहर काम करने, मेहनत करने का जो संघर्ष है वो बिल्कुल अलग है और कंटेंट क्रिएशन का संघर्ष अलग है। अपनी और पत्नी नीतू की कहानी को बताते हुए कहा कि वह और नीतू पहले सोशल मीडिया पर वीडियों बनाते थे तो इसे लेकर नीतू उनके घर आती थी। नीतू घर आती थी तो मां को वो काफी पसंद थी। मां ने ही नीतू को घर की बहू बनाने के लिए कहा। प्यार से पहले उसके लिए मन में इज्जत थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें