फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: देहरादून पहुंचे एक्टर सुनील शेट्टी और जयदीप अहलावत, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Mon, 09 Jun 2025 03:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)

सार

Amar Ujala Samwad 2025 Uttarakhand: देवभूमि के विकास पर मंथन के लिए राजधानी में अमर उजाला की ओर से संवाद उत्तराखंड का आयोजन 10 जून को होगा।
विज्ञापन
अभिनेता सुनील शेट्टी और जयदीप अहलावत  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और जयदीप अहलावत आज देहरादून पहुंच गए हैं। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद वह सड़क मार्ग से रवाना हो गए। 

विज्ञापन


बता दें कि देवभूमि के विकास पर मंथन के लिए राजधानी में अमर उजाला की ओर से संवाद उत्तराखंड का आयोजन 10 जून को होगा। इसमें देश की नामी गिरामी हस्तियां एक मंच पर राजनीति, सुरक्षा, सिनेमा, खेल और अध्यात्म पर चर्चा करेंगी। उत्तराखंड के विकास और प्रदेश के युवाओं के कॅरिअर व भविष्य की योजनाओं पर भी बात होगी।

हरिद्वार बाइपास स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में आने वाले संवाद उत्तराखंड में इस बार कई हस्तियां आकर्षण का केंद्र होंगी। ऐसे सेलिब्रिटी मौजूद होंगे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी कार्यों से देश और समाज को प्रेरित किया। 
विज्ञापन


दिनभर राज्य से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर कार्यक्रम में चर्चा होगी। पर्यटन से लेकर फिल्म संस्कृति का अलग-अलग सत्र होगा। हर सत्र में उस क्षेत्र से जुड़े देश के नामी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। वह सवालों के जवाब भी देंगे। नीति नियंताओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ, अफसरों से लेकर युवा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Amar Ujala Samwad: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व उद्यमी बताएंगे कॅरिअर के गुरुमंत्र, एक ही मंच पर होगी कई हस्तियां

विज्ञापन

सुनील शेट्टी, बॉलीवुड अभिनेता
बॉलीवुड के अन्ना, सफल उद्यमी और फिटनेस प्रेरक सुनील शेट्टी भारतीय सिनेमा में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने मोहरा, धड़कन, बॉर्डर, हेराफेरी जैसी फिल्मों में न केवल अपने अभिनय से प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि रियल लाइफ हीरो के रूप में भी खुद को स्थापित किया। सुनील शेट्टी का जीवन पर्दे से परे और भी प्रेरक है। वे एक सफल उद्यमी हैं, जिनकी फूड, हेल्थ, हॉस्पिटैलिटी, फिटनेस और रियल एस्टेट सेक्टर में कई कंपनियां हैं। उन्होंने देशभर में जवानों के लिए कैंप, खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर और ग्रामीण युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट हब्स स्थापित किए हैं। अन्ना भारत में फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने वाले शुरुआती सितारों में से एक हैं।

अमर उजाला संवाद में अभिनय की बात करेंगे अभिनेता जयदीप अहलावत
‘पाताल लोक’ ‘राज़ी’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘महाराज’ में किरदारों को अपने अभिनय से जीवंत कर देने वाले अभिनेता जयदीप अहलावत 10 जून को अमर उजाला संवाद में शिरकत करेंगे। जयदीप ने 2025 में पाताल लोक सीजन-2 में निभाए अपने किरदार से वाहवाही लूटी थी। और अब उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में फैमिली मैन-3, हिसाब और इक्कीस में आपको उनका अभिनय देखने को मिलेगा। जयदीप का जन्म रोहतक, हरियाणा के गाँव खरकड़ा के एक जाट परिवार में हुआ था। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपनी स्नातक की शिक्षा भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान से 2008 में पूर्ण की। उन्होंने बॉलीवुड में 2010 में आई प्रियदर्शन की फ़िल्म खट्टा मिट्ठा और अक्षय कुमार निर्मित फिल्म आक्रोश से 2010 में अभिनय की शुरुआत की। लेकिन उन्हें पहचान 2012 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें