मैदान से जीवन तक संघर्ष और जुनून की मिसाल
उत्तराखण्ड भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कुछ खिलाड़ी आंकड़ों से नहीं, बल्कि अपने जज्बे और समर्पण से याद किए जाते हैं। मोहम्मद कैफ उन्हीं चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं। लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत में उनकी पारी आज भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की स्मृतियों में जीवित है। अपनी फुर्तीली फील्डिंग और अदम्य आत्मविश्वास के कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट का "जॉन्टी रोड्स" भी कहा गया। खिलाड़ी, कोच और कमेंटेटर के रूप में क्रिकेट से लगातार जुड़े कैफ युवा पीढ़ी को यह बताते हैं कि अनुशासन, धैर्य और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं। संवाद के मंच पर वे जीत, संघर्ष और नेतृत्व के अपने अनुभव साझा करेंगे।
सीमाओं की सुरक्षा से राष्ट्रीय दृष्टि तक
राष्ट्र की सुरक्षा केवल सीमाओं पर तैनात सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक चेतना का विषय है। लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता इसी चेतना के सशक्त प्रतिनिधि हैं। भारतीय सेना में चार दशकों से अधिक के अनुभव के दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा व्यवस्था, सामरिक चुनौतियों और नेतृत्व की जटिलताओं को बेहद करीब से देखा और समझा है। उत्तराखंड जैसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन कैसे स्थापित किया जाए, इस विषय पर उनकी दृष्टि निश्चित रूप से नई सोच को जन्म देगी।
ये भी पढे़ं...अमर उजाला संवाद 2026: देवभूमि के विकास पर होगा मंथन, जेपी नड्डा, मोहम्मद कैफ समेत कई वक्ता होंगे शामिल
हंसी के पीछे छिपी जिंदगी की गहरी समझ
हाल ही में फिल्म धुरंधर के चर्चित संवाद "मेरा बच्चा है तू" के कारण एक बार फिर सुर्खियों में आए अभिनेता राकेश बेदी भारतीय मनोरंजन जगत का एक ऐसा नाम हैं जिन्होंने हास्य को केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे समाज का आईना बनाया। रंगमंच से लेकर सिनेमा और टेलीविजन तक उनका सफर अनेक यादगार किरदारों से भरा रहा है। उनकी सहज अभिनय शैली ने आम आदमी के संघर्ष, सपनों और भावनाओं को पर्दे पर जीवंत किया। संवाद में वे अपने लंबे अभिनय सफर, बदलते मनोरंजन जगत और उस संघर्ष की कहानी साझा करेंगे जो किसी कलाकार को दशकों तक प्रासंगिक बनाए रखता है।
संवाद का हिस्सा बनिए
यदि आप भी उत्तराखंड के भविष्य, विकास और नई संभावनाओं पर होने वाले इस महत्वपूर्ण विमर्श का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपना पंजीकरण कराएं। पंजीकरण फॉर्म अमर उजाला ऐप के इवेंट सेक्शन में उपलब्ध है। पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है, लेकिन सीटें सीमित हैं। इसलिए आज ही अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।
पंजीकरण के लिए इस क्यूआर कोड को स्कैन करें।