फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Samvad 2023: प्रदेश की आठ शख्सियतों को रक्षामंत्री ने किया सम्मानित, जानें उनके योगदान के बारे में

Mon, 19 Jun 2023 06:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Amar Ujala Samvad 2023 News: अपनी सोच, प्रतिभाग, लगन, मेहनत के दम पर कुछ अलग करके राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर रोशन करने वाली हस्तियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला उत्तराखंड संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश की आठ शख्सियतों को सम्मानित किया। इन हस्तियों को अपनी सोच, प्रतिभाग, लगन, मेहनत के दम पर कुछ अलग करके राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर रोशन करने के लिए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं ऐसी आठ शख्सियतों के बारे में

विज्ञापन

श्रेणी-उदीयमान प्रतिभा

1. राहुल रावत : कोटद्वार निवासी दिगंतरा कंपनी के संस्थापक। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए।
2. हेमलता कबडवाल : मुक्तेश्वर निवासी चित्रकार। नए संसद भवन में इनकी बनाई ऐपण कला को स्थान मिला। कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
3. दिव्या नेगी : टिहरी निवासी युवा वक्ता। राष्ट्रीय युवा संसद में जी-20 पर भारत की भूमिका पर शानदार प्रस्तुति। कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
4. बबीता रावत: रुद्रप्रयाग निवासी किसान। 37 हजार वर्ग फीट भूमि हल चलाकर सब्जी, मशरूम उत्पादन। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
5. शिकायना मुखिया : देहरादून निवासी युवा गायिका। बॉलीवुड जगत में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
6. रजत जैन-अर्पित जैन : देहरादून निवासी इनोवेटर। दुनिया की सबसे छोटी ईसीजी मशीन बनाई। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
विज्ञापन

श्रेणी: संस्कृतिकर्मी

बॉबी कैश : देहरादून निवासी गायक-संगीतकार। देश-विदेश में अपनी आवाज की धूम मचाई। संगीत साधना व कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।

श्रेणी: सामाजिक कृतज्ञता

प्रभा देवी सेमवाल: रुद्रप्रयाग निवासी पर्यावरण रक्षक। बंजर भूमि पर खुद का जंगल उगाया। सामाजिक सरोकार व पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें