फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad 2023: शिक्षा के नए आयामों का पेश होगा खाका, UGC के चेयरमैन करेंगे इन विषयों पर चर्चा

Thu, 15 Jun 2023 10:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Amar Ujala Samvad 2023 Uttarakhand News: प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से लेकर वर्तमान कुलपति, शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ भी शोभा बढ़ाएंगे। य
विज्ञापन
यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिक्षा का भी खास सत्र होगा। सत्र के दौरान यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार के साथ ही शिक्षा जगत की कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से लेकर वर्तमान कुलपति, शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ भी शोभा बढ़ाएंगे। यहां नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं से लेकर भविष्य की शिक्षा के पैटर्न पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में कई शिक्षा विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


Amar Ujala Samvad 2023: ब्रिटानिया के CEO बताएंगे सफलता के मंत्र, संवाद में युवाओं के लिए ये रहेगा खास

विज्ञापन

ये रहेगा कार्यक्रम

राजधानी के हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में सोमवार 19 जून को अमर उजाला संवाद उत्तराखंड का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य आकर्षण होंगे। दिनभर राज्य से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर कार्यक्रम में चर्चा होगी।

पर्यटन से लेकर फिल्म संस्कृति का अलग-अलग सत्र होगा। हर सत्र में उस क्षेत्र से जुड़े देश के नामी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। वह सवालों के जवाब भी देंगे। कार्यक्रम में आगामी 25 वर्ष की उत्तराखंड की विकास यात्रा का खाका तैयार होगा। नीति नियंताओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ, अफसरों से लेकर युवा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें