फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad 2023: खेल के भविष्य पर होगी चर्चा, विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी रखेंगे अपना-अपना मत

Thu, 15 Jun 2023 10:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

अमर उजाला संवाद उत्तराखंड में खेल पर विशेष सत्र होगा। इस सत्र में महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, ओलंपिक खेलों में पहला पदक जीतने वाली भारोत्तोलन खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी समेत अन्य हस्तियां विभिन्न खेलों में वर्तमान और भविष्य की योजनाओं पर अपना मत रखेंगी।
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में अगले साल राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इस बीच अमर उजाला संवाद उत्तराखंड में खेल पर विशेष सत्र होगा। इस सत्र में महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, ओलंपिक खेलों में पहला पदक जीतने वाली भारोत्तोलन खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी, डबल ट्रैप शूटर अर्जुन अवार्ड विजेता रंजन सोढ़ी, निशानेबाज मनु भाकर समेत कई हस्तियां विभिन्न खेलों में वर्तमान और भविष्य की योजनाओं पर अपना मत रखेंगी। इस सत्र में सभी खेलों के लिए राज्य के परिपेक्ष्य में आगामी 25 वर्षों का खाका तैयार होगा।

विज्ञापन


जानें क्रार्यक्रम में बारें में जरूरी बातें
कार्यक्रम सोमवार सुबह नौ बजे देहरादून के होटल सरोवर प्रीमियर में होगा। इस बार 'संवाद' में उत्तराखंड के विकास पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। इस मंथन को सुनने के लिए आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए अमर उजाला के यूट्यूब और फेसबुक पेज पर सोमवार सुबह नौ बजे से आप चर्चा देख सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें