यहां होगा कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम सोमवार सुबह नौ बजे देहरादून के होटल सरोवर प्रीमियर में होगा। इस बार 'संवाद' में उत्तराखंड के विकास पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। इस मंथन को सुनने के लिए आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए अमर उजाला के यूट्यूब और फेसबुक पेज पर सोमवार सुबह नौ बजे से आप चर्चा देख सकते हैं।
इन चार विषयों पर होगी चर्चा
'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड' के तहत इन चार विषयों पर चर्चा होगी।
- पर्यटन
- उद्योग और स्टार्टअप
- शिक्षा और खेल
- सिनेमा, कला और संस्कृति