फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad 2023: देहरादून में कैलाश खेर के गीतों का चलेगा जादू, पढ़ें कहां होगा कार्यक्रम का आयोजन

Thu, 15 Jun 2023 08:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

आगामी 19 जून को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में दून यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में शाम 7:30 बजे कैलासा बैंड की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
गायक कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में आगामी 19 जून को आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में गायक कैलाश खेर भी शिरकत करेंगे। इस दौरान दून यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में शाम 7:30 बजे कैलासा बैंड की प्रस्तुति होगी। उन्होंने वीडियो संदेश जारी करते हुए लोगों से संवाद कार्यक्रम से जुड़ने और बैंड की प्रस्तुति देखने आने की अपील की।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

कार्यक्रम सोमवार सुबह नौ बजे देहरादून के होटल सरोवर प्रीमियर में होगा। इस बार 'संवाद' में उत्तराखंड के विकास पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। इस मंथन को सुनने के लिए आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए अमर उजाला के यूट्यूब और फेसबुक पेज पर सोमवार सुबह नौ बजे से आप चर्चा देख सकते हैं।

इन चार विषयों पर होगी चर्चा
'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड' के तहत इन चार विषयों को चर्चा के लिए चुना गया है: 
  1. पर्यटन
  2. उद्योग और स्टार्टअप
  3. शिक्षा और खेल
  4. सिनेमा, कला और संस्कृति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें