फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad 2023: सिनेमा जगत के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी अभिनेत्री श्रिया सरन

Thu, 15 Jun 2023 09:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Amar Ujala Samvad 2023 Uttarakhand News: संवाद कार्यक्रम में अभिनेत्री श्रिया सरन उत्तराखंड मेंं सिनेमा, कला और संस्कृति विषय पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
अभिनेत्री श्रिया सरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन वर्षों से फिल्म जगत के लिए कौतूहल पैदा करने वाली रही हैं। कई हिट फिल्मों की शूटिंग यहां की वादियों में हुई है। राज्य सरकार फिल्म जगत को प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष राहत दे रही है। लिहाजा, अमर उजाला संवाद उत्तराखंड कार्यक्रम के तहत सिनेमा, आर्ट एवं कल्चर विषय पर अलग से सत्र का आयोजन होगा। इसमें राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि से लेकर फिल्म व कला के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। फिल्म अभिनेत्री श्रिया सरन भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। साथ ही आवाज के जादूगर कैलाश खेर समेत कई और फिल्म, कला जगत से जुड़ी हस्तियां कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


Amar Ujala Samvad 2023: देहरादून में कैलाश खेर के गीतों का चलेगा जादू, पढ़ें कहां होगा कार्यक्रम का आयोजन

जानें अभिनेत्री श्रिया सरन के बारे में

बता दें कि अभिनेत्री श्रिया सरन हिंदी सिनेमा में ही नहीं तेलगू और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। श्रिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उषा किरण मूवीज़ द्वारा निर्मित तेलुगू फिल्म इष्टम (2001) से की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों, आवारापन, मिशन इस्तानबुल और दृष्यम जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई।

Amar Ujala Samvad 2023: देहरादून पहुंचेंगे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, उत्तराखंड के विकास पर करेंगे चर्चा

विज्ञापन

विज्ञापन

यहां होगा कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम सोमवार सुबह नौ बजे देहरादून के होटल सरोवर प्रीमियर में होगा। इस बार 'संवाद' में उत्तराखंड के विकास पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। इस मंथन को सुनने के लिए आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए अमर उजाला के यूट्यूब और फेसबुक पेज पर सोमवार सुबह नौ बजे से आप चर्चा देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें