फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Prathama Samman: विधानसभा अध्यक्ष बोलीं, उत्तराखंड को एक दिन महिला मुख्यमंत्री भी मिलेगी

Tue, 23 May 2023 12:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि महिला जब समाज में आगे बढ़ती है तो वह अपना दो सौ प्रतिशत परफारमेंस देना चाहती है।
विज्ञापन
अमर उजाला प्रथमा सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या उत्तराखंड को कोई महिला मुख्यमंत्री मिलेगी? इस सवाल के जवाब में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि क्यों नहीं। जैसे उत्तराखंड को महिला विधानसभा अध्यक्ष मिली, उसी प्रकार एक दिन मुख्यमंत्री भी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आ रही हैं। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां सम्मानित होने वाली सभी महिलाएं अपने क्षेत्र की लीडर हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि महिला जब समाज में आगे बढ़ती है तो वह अपना दो सौ प्रतिशत परफारमेंस देना चाहती है। महिला के लिए अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ना आसान नहीं होता। उसे नौकरी के साथ घर और परिवार की जिम्मेदारी बराबर देखनी होती है। इन चुनौतियों का सामना करते हुए वह कई बार तनाव का सामना भी करती है। उन्होंने कहा कि महिला जब आगे बढ़ती है, तो उसे लेकर स्वीकार्यता आसान नहीं हेाती। ऐसी तमाम चुनौतियों से उसे हर रोज रूबरू होना पड़ता है।

Amar Ujala Prathama Samman: अग्रिम पंक्ति में खड़ी नारी शक्ति को मिला प्रथमा सम्मान, 26 महिलाओं को किया सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सफल महिलाओं को सम्मानित करने से नारी सशक्तिकरण के प्रयासों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को लेकर समाज में बदलाव आया है लेकिन अभी बड़ा बदलाव होना बाकी है। बेटियों को लेकर समाज का नजरिया तभी बदलेगा, जब हम अपने बेटों को बचपन से नारी सम्मान की शिक्षा देंगे। अब वक्त आ गया है कि समाज बेटियों को देवी कहकर सांत्वना देना बंद करे। बेटियों को प्रथमा ही रखना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें